ED ने अमेरिका से वापसी आए व्यक्ति से जब्त किए अमेरिकी डॉलर

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका से दिल्ली होते हुए वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरे एक व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर जब्त किये हैं। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा में उस व्यक्ति के आवास पर भी तलाशी ली। हालांकि, व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी नहीं ईडी ने एक बयान में कहा कि उस व्यक्ति ने शुक्रवार को अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद वहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी…

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका से दिल्ली होते हुए वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरे एक व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर जब्त किये हैं। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा में उस व्यक्ति के आवास पर भी तलाशी ली। हालांकि, व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी नहीं

ईडी ने एक बयान में कहा कि उस व्यक्ति ने शुक्रवार को अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद वहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

उड़ान के जरिए वडोदरा पहुंचा तो उसे रोक लिया गया

जब वह व्यक्ति दिल्ली से अन्य उड़ान के जरिए वडोदरा पहुंचा तो उसे रोक लिया गया और उसके बैग से 60,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) बरामद किए गए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team