चुनाव आयोग तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को अधिसूचना जारी करेगा। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने शुक्रवार को कही।
कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार (12 नवम्बर को) जारी की जाएगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने विभिन्न चीजों पर चर्चा के लिए सभी राजनीतिक दलों को आज बुलाया था जिसमें नामांकन दाखिल करने संबंधी नियम और आदर्श आचार संहिता शामिल थी।’’
भारत को घेरने के लिये चीन की नई चाल : अब म्यांमार में भी रणनीतिक बंदरगाह बनाने का किया सौदा
चुनाव आयोग ने छह अक्टूबर को तेलंगाना सहित पांच राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा की थी जहां सात दिसम्बर को चुनाव होंगे।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 32574 से अधिक मतदान केंद्र होंगे और मतदाताओं की संख्या को देखते हुए और केंद्र स्थापित किये जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों ने छापों में अभी तक 64.35 करोड़ रूपये बेहिसाब नकदी जबकि 5.16 करोड़ रूपये की अवैध शराब जब्त की गई है।


Download Android App
Download iOS App



