हर वर्ष देश में करीब 90 हजार करोड़ की कृषि पैदावार हो जाती है खराब

Summary :

Delhi News : देशभर में एमएसएमई सेक्टर के संरक्षण, संवर्धन और कल्याण के लिए बीते तीन दशकों से कार्यरत संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से 21 नवम्बर को दिल्ली में खाद्य एवं कृषि विषयक नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ सिंह चौधरी और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी खाद्य कृषि क्षेत्र के उद्यमियों को सम्बोधित करेंगे। 21 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे खाद्य एवं कृषि क्षेत्र के उद्यमी लघु उद्योग भारती के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को एक‌ प्रेस वार्ता में संगठन के खाद्य एवं कृषि उत्पाद समूह के राष्ट्रीय…

Delhi News : देशभर में एमएसएमई सेक्टर के संरक्षण, संवर्धन और कल्याण के लिए बीते तीन दशकों से कार्यरत संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से 21 नवम्बर को दिल्ली में खाद्य एवं कृषि विषयक नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ सिंह चौधरी और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी खाद्य कृषि क्षेत्र के उद्यमियों को सम्बोधित करेंगे।

21 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे खाद्य एवं कृषि क्षेत्र के उद्यमी

लघु उद्योग भारती के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को एक‌ प्रेस वार्ता में संगठन के खाद्य एवं कृषि उत्पाद समूह के राष्ट्रीय सह-समन्वयक आशीष देवड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत-2047 की संकल्पना को साकार करने में फूड एवं एग्रो सेक्टर की बड़ी भूमिका होगी जिसमें कृषि उत्पादों का बड़े स्तर पर मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) का कार्य किया जाएगा। देवड़ा ने बताया कि हर वर्ष देश में करीब 90 हजार करोड़ की कृषि पैदावार खराब हो जाती है जिसमें हॉर्टिकल्चर उत्पाद- फल और सब्जियां शामिल हैं इसलिए फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना जरुरी है।

कृषि उत्पादों का निर्यात 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत फूड एंड एग्रो सेक्टर में करीब 51 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है जिसे दोगुना करते हुए 100 बिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए व्यापक सुधारों और नवाचारों पर काम करना होगा। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए एडवोकेसी और नीति निर्माण के साथ आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी और तकनीक और प्रबंधन से जुड़े अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से एमओयू करने के साथ संगठन ने टीओटी प्रोजेक्ट में सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी को सैंकड़ो उद्यमियों को उपलब्ध करवाने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर फूड एंड एग्रो टीम ने कॉन्क्लेव का पोस्टर भी रिलीज किया। कार्यक‌्रम में दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता, तेलंगाना से अनुज खंडेलवाल, महाराष्ट्र से कौशिक मालू, मध्यप्रदेश से अनिल नवानी, उत्तर प्रदेश से राकेश अग्रवाल एवं आशुतोष शर्मा अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sumant Chaudhary