East Delhi : मुस्तफाबाद विधानसभा में रोशन विहार तक एलपीजी-पीएनजी पाइप लाइन को विस्तार हो गया है। रविवार को दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर एवं स्थानीय भाजपा विधायक ने मोहन सिंह बिष्ठ ने यहां गैस पाईप लाईन डालने के कार्य का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस सिलेंडर के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें जल्द उन्हें सस्ती दरों पर सीधे घरों में रसोई गैस मिलेगी। हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्र में ही नहीं पूरी दिल्ली में तेजी से काम कर रही है और सबका साथ, सबका विश्वास के साथ विकास की इस गति को रुकने नहीं दिया जायेगा।
विधायक कार्यालय प्रतिनिधी कपिल बंदूनी ने बताया कि इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान, जय नारायण शर्मा, अनिल राणा, विसाल चालेटिया, राजवीर पाल, राजकुमार शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




