दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के बादली एक्सटेंशन में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, सात अन्य सिम कार्ड और उनसे कॉलिंग डेटा के साथ 14 मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी देश के विभिन्न स्थानों पर दो प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए शाइन डॉट कॉम और फेसबुक पर अपना विज्ञापन पोस्ट करते थे। और साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों से पंजीकरण शुल्क के रूप में 275 रुपये जमा करवाते थे।
शुल्क लेने के बाद वे फर्जी कंफर्मेशन लेटर उम्मीदवारों को भेजते थे। डीसीपी नॉर्थवेस्ट उषा रंगनानी ने कहा, आरोपी कम पढ़े लिखों को निशाना बनाते थे, जब उम्मीदवारों की कॉल करके फॉलो-अप लेता तो, वे उनके कॉल का जवाब देना बंद कर देते।


Download Android App
Download iOS App



