नई दिल्ली : दिल्ली में जारी सीलिंग के विरोध में गुरुवार को कमला नगर मार्केट में व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने जल्द सीलिंग रोकने की मांग रखी, साथ ही कहा कि सीलिंग से व्यापारियों का रोजगार बंद हो रहा है। यदि जल्द सीलिंग को नहीं रोका गया तो व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे। इस मौके पर जवाहर नगर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि नार्थ दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर कमला नगर मार्केट के व्यापारियों ने सड़क पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने जल्द सीलिंग रोकने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम सीलिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है। निगम व्यापारियों के बेसमेंट तो सील कर रही है जबकि उन्हीं बाजारों में चल रहे अन्य बेसमेंट को देखा भी नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि सीलिंग के विरोध में व्यापारियों में रोष है और इसका विरोध करते रहेंगे। वह बताते हैं कि गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए सतपाल शर्मा नाम के व्यापारी बेहोश भी हो गए थे। बाद में उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



