नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने राजधानी दिल्ली में सभी मोबाइल आपरेटरों की वॉयस और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए फरवरी मध्य से अभियान चलाने की घोषणा की है। इस प्रक्रिया को नियामक ने स्वतंत्र परीक्षण अभियान (आईडीटी) का नाम दिया है। 18 दिन तक यह अभियान चलेगा और मार्च मध्य तक पूरा होगा। कुल मिलाकर जुलाई, 2017 से जून, 2018 के दौरान ट्राई का परीक्षण अभियान 70 शहरों में चलेगा।
ट्राई ने बयान में कहा कि आईडीटी के तहत ट्राई दिल्ली सेवा क्षेत्र में (गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों से सहित) फरवरी मध्य से अभियान चलाएगा जो मार्च मध्य तक पूरा होगा। बयान में कहा गया है कि जांच परीक्षण अभियान करीब 18 दिन तक चलाया जाएगा। इसके तहत सभी सेवाप्रदाताओं की सेवाओं को परखा जाएगा। इसमें उनकी प्रदर्शन के मानक पर उनकी वॉयस और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता को जांचा जाएगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



