बिजली पर करेंगे घमासान : सीएम

Summary :

केजरीवाल ने कहा कि पिछले बार भाजपा को लोकसभा में 46 फीसदी वोट मिले थे जबकि आप को 33 फीसदी। इस बार भाजपा का वोट 10 फीसदी तक कम हो जाएगा।

नई दिल्ली : दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। शनिवार को रोहिणी, पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर, धोबी घाट में आरडब्ल्यूए व अन्य के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले बार भाजपा को लोकसभा में 46 फीसदी वोट मिले थे जबकि आप को 33 फीसदी। इस बार भाजपा का वोट 10 फीसदी तक कम हो जाएगा। बावजूद वह जीत सकती है यदि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा। ऐसे में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट न दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केवल आप ही एक मात्र विकल्प है। आप को आम आदमी की अपनी पार्टी है, वही चलाते हैं। पार्टी गरीब लोगों के बारे में सोचती है जबकि भाजपा कांग्रेस को बड़े पूंजीपति चलाते हैं। यहीं कारण है कि वह उनके बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में बडे़ काम हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सहित अन्य क्षेत्रों में दिल्लीवासियों को फायदा मिल रहा है।

केजरीवाल बना रहे हैं झूठ बोलने का रिकॉर्ड : तिवारी

एमसीडी भ्रष्टाचार में लिप्त
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 770 करोड़ रुपये जारी किए हैं लेकिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। सरकार के तरफ से दिए जा रहे फंड को कही और इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन काल में निगम को काफी कम पैसे दिए गए थे बावजूद इसके उस समय सफाई कर्मचारियों ने वेतन के लिए हड़ताल नहीं किया।

लेकिन इस बार गंदी राजनीति के तहत हड़ताल करवाया गया। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के अनुसार केंद्र हर नगर पालिका को प्रति व्यक्ति 488 रुपये दे रही है। लेकिन दिल्ली को यह बजट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एमसीडी को राशि देनी चाहिए जिससे उसका आर्थिक संकट दूर होना चाहिए।

केंद्र ने बढ़ाया मेट्रो किराया…
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मेट्रो का किराया बढ़ा दिया। बढ़ते हुए किराये को रोकने के लिए प्रधानमंत्री सहित सभी को पत्र लिखा। इसका विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि आप के सातों सांसद होते तो एलजी हाउस की तरह संसद भी ठप कर मेट्रो के किराये को बढ़ने नहीं देते। वहीं सीलिंग से दिल्ली के व्यापारी परेशान हैं लेकिन केंद्र ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

सीएम ने कहा कि दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हरियाली बढ़ाने की जरूरत है। दिल्ली सरकार इस जरूरत को समझती है और यहीं कारण है कि दिल्ली सरकार ने पार्कों के रखरखाव के लिए दिए जाने वाले फंड को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से पार्क में हरियाली तो बढ़ेगी। साथ ही आरडब्ल्यूए के मदद से सुंदरता भी आएगी।

बिजली महंगी…
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार अब बिजली महंगी करने जा रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री सहित 12 मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र इस संसोधन को पास करवा देगी तो गरीबों को मिल रही सस्ती बिजली का लाभ खत्म हो जाएगा। सभी को एक सामान बिजली मिलेगी। सभी को सात रुपये यूनिट की दर से बिजली बिल देना होगा। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के साथ है। हमारा मामना है कि गरीबों को सस्ती बिजली देनी चाहिए। अमीरों को कुछ महंगा भी दे सकते हैं।

Desk Team