चेन्नई : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने शनिवार को कहा कि उसने विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंकिंग सावधि जमा (एफसीएनआरबी) की ब्याज दरों में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया है। बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि एक साल या उससे अधिक लेकिन दो साल से कम अवधि के लिए अमेरिकी डॉलर के रूप में जमा एफसीएनआर (बी) के लिए 3.78 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की गयी है।
उसने कहा है कि दो साल या उससे अधिक लेकिन तीन वर्ष से कम अवधि के जमा पर 3.98 फीसदी की ब्याज दर तय की गयी है। इसी प्रकार तीन वर्ष या उससे अधिक लेकिन चार साल से कम अवधि की जमा राशि पर 4.06 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की गयी है। बैंक ने कहा कि चार साल या उससे अधिक लेकिन पांच वर्ष से कम अवधि के जमा के लिए 4.07 फीसदी की ब्याज दर तय की गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक पांच साल के जमा के लिए 4.10 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



