दिल्ली स्थित निर्माण भवन में सोमवार को आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी जिसके बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। कई सरकारी कार्यालयों वाली इस इमारत में हुई दुर्घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंटर में आग लगी थी जो मामूली थी और उसपर तत्काल काबू पा लिया गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “सूचना मिली की निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर आग लग गई है, जिसके बाद जल्दी से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।”

अधिकारी ने कहा कि सुबह 9 बजे के आसपास यह सूचना मिली । गौरतलब है कि निर्माण भवन में आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य कई केंद्रीय मंत्रालयों के कार्यालय हैं।


Download Android App
Download iOS App



