दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज दो में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात आग लग गई, जिसमें 20 से अधिक झोंपड़ियां जल कर खाक हो गईं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पहले कपड़ों की कतरन में लगी, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई और करीब 20 से 22 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। वहां पर खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 23 मिनट पर मिली, जिसके बाद शुरुआत में दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उसने बताया कि दमकल की कुल 26 गाड़ियों को तैनात किया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



