पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में मंगलवार को कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल) में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लैंडफिल में बड़ी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों को डाला जाता है। कूड़े के पहाड़ पर एक जगह आग बुझते ही दूसरी जगह धुंआ उठ रहा है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात नौ बजकर 56 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इसके बाद दमकल विभाग की तीन और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली में इससे और समस्याएं बढ़ रही है। आग लगने से आसपास के इलाकों में धुंआ छाया हुआ है और धुंए के कारण लोगों को सांस लेना दुर्भर हो गया है। आप-पास की विजिबिलिटी पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मंगलवार को लगी इस आग के कारण लोगों का रात में सोना तक मुश्किल हो गया।

Download Android App
Download iOS App



