दिल्ली में कोहरे से उड़ानें प्रभावित, बारिश की भी संभावना

Summary :

कोहरे के कारण दिल्ली में उड़ानों में देरी, बारिश का पूर्वानुमान

कोहरे के कारण आज सुबह दिल्ली में उड़ानों का शेड्यूल बाधित हुआ, जिससे यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 12. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है।

उड़ान सेवा प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।