दिल्ली में कोहरे से ट्रेन और विमान सेवा बाधित

Summary :

दिल्ली में कोहरे से यातायात प्रभावित, ट्रेन और उड़ानें लेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का असर हल्का कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आगमी दिनों में दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम को हल्का कोहर छाने की संभावना है। दिल्ली में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हवाई अड़्डे पर भी कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित

कोहरे के कारण दिल्ली में कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इन ट्रेनों में वंदेभारत 22436, अजमेर शताब्दी 0610, काठ गोदाम शताब्दी 12040, RKMP शताब्दी 12002 और वैशाली एक्सप्रेस 12553 सहित कई ट्रेन देरी से चल रही है। वहीं कोहरे का असर विमान सेवा पर भी पड़ा है कई उड़ाने देरी से चल रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।