बिहार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अपराधियों के हौसले दिनों दिन चरम पर है। इसका उदाहरण मुुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार को गोलियों से भून दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी एके-47 से खुलेआम फायरिंग करते हुए भाग निकले। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे समीर कुमार अखाड़ाघाट स्थित अपने होटल से निकलकर घर आ रहे थे।
बांध रोड होते हुए समीर कुमार की गाड़ी फायर ब्रिगेड कार्यालय से जैसे ही आगे बढ़ी, अपराधियों ने कार को चारों ओर से घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आगे की सीट पर बैठे समीर कुमार को करीब से एक दर्जन से अधिक गोलियां मारी गईं। चालक को भी करीब इतनी ही गोलियां लगीं। हमले में समीर कुमार के साथ ही उनके चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक पर ये वारदात हुई है।
बिहार : मोबाइल चुराने के शक में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, शरीर पर डाली चीटियां
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है तथा अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के दौरान जब बदमाशों की रायफल की मैगजीन में गोलियां खत्म हो गईं तो बदमाशों ने दोबारा रायफल लोड करके करीब तीन मैगजीन की गोलियों को उनके ऊपर खाली कर दिया गया। समीर कुमार मुजफ्फरपुर के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। हत्या के बाद मुजफ्फरपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से काँप गया है।


Download Android App
Download iOS App



