नई दिल्ली: लाहोरी गेट इलाके में एक ट्रांस्पोर्टर से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का सामला सामने आया है। रंगदारी किसी शातिर बदमाश ने नहीं, बल्कि पीडि़त ट्रांस्पोर्टर प्रेम सिंह मलिक (60) के पूर्व ड्राइवर राजकुमार ने मांगी है। लाहोरी गेट पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का दावा है कि उसके पास सबूत बतौर आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, जिन्द हरियाणा निवासी प्रेम सिंह का लाहोरी गेट नया बाजार में ट्रांस्पोर्टर का कारोबार है। करीब दस साल पहले राजकुमार नाम का युवक उनके पास ट्रक ड्राइवर था। मगर उसने काम छोड़ दिया। बाद में उन्होंने विनोद नाम के युवक को अपने पास काम पर रखा। मगर करीब साल भर पहले वह भी काम छोड़कर चला गया। आरोप है कि राजकुमार ने विनोद को अपने साथ मिला लिया। विनोद ने एक दिन प्रेम सिंह को धमकी देते हुए कहा बहुत पैसा कमा लिया।
इस धन का कुछ हिस्सा मुझे भे दे दो वरना आपके खिलाफ झूठी शिकायतें कर दूंगा। उस वक्त प्रेम ने उसकी धमकी को हलके में लिया। मगर कुछ समय बाद उसके पूर्व ड्राइवर राजकुमार का फोन आया। उसने जान की सलामती की एवज में उनसे 30 लाख रुपए की मांग की। हारकर पीडि़त ने लाहोरी गेट थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– वसीम सैफी


Download Android App
Download iOS App



