नई दिल्ली : शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मंदिर मार्ग स्थित स्किल सेन्टर का दौरा करके बच्चों एवं शिक्षकों से मुलाकात की। यह स्किल सेन्टर 1500 छात्रों को सौर उर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगारपरक स्किल एजुकेशन मुहैया करा रहा है। छात्रों से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि स्किल एजुकेशन का भविष्य है।
इस दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने भी सीएम एवं डिप्टी सीएम के साथ अपने विचार साझा किये। दिल्ली सरकार के स्किल सेन्टरों में विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स के संबंध में स्किल ट्रेनिंग दी जाती है।विवेक विहार में दिल्ली सरकार का 400 सीटों वाला वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर पहले से ही चल रहा है।
प्रोफेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए 5 और नए सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। नए सेंटर पूसा में 200 सीटें, द्वारका में 160 सीटें, वजीरपुर में 80 सीटें, झंडेवालान में 80 सीटें, रजोकरी में 40 सीटें और विवेक विहार में 160 सीटें खोले गए हैं।
एनडीएमसी चेयरमैन के साथ किया दौरा
सीएम केजरीवाल ने एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने एनडीएमसी चेयरमैन और मौजूद अधिकारियों से कामों की प्रगति जानी और इनमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इससे पहले भी केजरीवाल कई बार अपने क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्या सुन चके हैं।


Download Android App
Download iOS App



