नई दिल्ली : दिल्ली का विकास तभी सही मायने में सम्भव होगा जब केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होगी, यह कहना है राज्यसभा सांसद विजय गोयल का। गोयल रविवार की सुबह पार्क में इकट्ठे हुए लोगों को ‘मोदी अभिनंदन’ कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। गोयल ने अपने ‘पार्क चलो अभियान’ की शुरुआत महाराणा प्रताप पार्क में पूरा राउंड लेकर की।
पार्क में गंदगी और दुर्दशा पर गोयल ने कहा की अब नागरिकों को स्वंय पार्कों की रख-रखाव की जिम्मेदारी कमेटी बनाकर लेनी चाहिए। दिल्ली सरकार ने दिल्ली को स्लम बना कर रख दिया है और 5 साल में विकास के केवल झूठे वादे किए हैं। मोदी सरकार की आयुष्मान भारत जैसी जो योजनाएं थी उनको भी दिल्ली में लागू नहीं होने दिया ।


Download Android App
Download iOS App



