नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को लेकर सेंटर फॉर साइंस एन्ड एन्वायरमेंट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में डीटीसी के कुप्रबन्धन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं लेकिन सरकार ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।
लेकिन सरकार की चुप्पी से काम नहीं चलेगा बल्कि उसे रिपोर्ट में डीटीसी प्रबंधन पर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। सरकार बताए कि राजधानी की सार्वजनिक बस सेवा की इतनी खराब हालत क्यों हुई और सरकार इसे दुरुस्त करने के लिए क्या नये कदम उठाने जा रही हैं। गुप्ता ने कहा कि डीटीसी के यात्रियों में गत चार वर्षों के दौरान 35 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2012-13 में यात्रियों की संख्या 47 लाख थी जो वर्ष 2016 के अंत में घटकर 30 लाख हो गई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



