नई दिल्ली : शैक्षिक सत्र 2019-20 में राजधानी के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और फ्री-शिप वर्ग के तहत दूसरी से नौंवी कक्षा में दाखिले होंगे। ईडब्ल्यूएस के तहत उपलब्ध सीटों पर दूसरी से नौंवी कक्षा तक के दाखिलों के लिए शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। फ्री-शिप वर्ग के तहत दूसरी से नौंवी कक्षा में दाखिलों के लिए 19 फरवरी मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
जबकि 4 मार्च तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक www.edudel.nic.in पर दिए गए दाखिला लिंक ‘ईडब्ल्यूएस/फ्री-शिप’ पर क्लिक कर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईडब्ल्यूएस/फ्री-शिप कैटेगरी के लिए 15 मार्च को पहला कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में दसवीं से बारहवीं कक्षा के दाखिलों के लिए भी गाइडलांइस जारी हो सकती है।
इस आधार पर होंगे दाखिले
दिल्ली में रहने वाले और जिनके पास दिल्ली का कोई भी निवास प्रमाण है वे फ्री-शिप वर्ग के तहत दूसरी से नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं के शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए उम्र सीमा भी तय की है। दूसरी कक्षा में आवेदन करने वाले बच्चों की उम्र 31 मार्च 2019 तक 5 साल से ज्यादा, लेकिन 6 साल से कम होनी चाहिए।
ऐसे ही तीसरी में 6 प्लस, लेकिन 7 से कम, चौथी में 7 प्लस, 8 से कम, पांचवीं में 8 प्लस, 9 से कम, छठी में 9 प्लस, 10 से कम, सातवीं में 10 प्लस, 11 से कम, आठवीं में 11 प्लस, 12 से कम और नौंवी में 12 प्लस, लेकिन 13 साल से कम उम्र होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



