Gurugram: एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

Summary :

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित एंबियंस मॉल को शनिवार को तब खाली करा लिया गया जब एक ईमेल में दावा किया गया कि इसके परिसर में बम रखा है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बम निष्क्रिय करने वाली टीम और श्वान दस्ते मौके पर हैं तथा तलाशी अभियान जारी है। Highlights:  नोएडा के एंबियंस मॉल को शनिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी मॉल प्रबंधन को मिला धमकी भरा ईमेल   पुलिस को किया गया सूचित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम (Gurugram) के एंबियंस मॉल प्रबंधन को सुबह 9.27 बजे बम की धमकी वाला…

gurugram

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित एंबियंस मॉल को शनिवार को तब खाली करा लिया गया जब एक ईमेल में दावा किया गया कि इसके परिसर में बम रखा है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बम निष्क्रिय करने वाली टीम और श्वान दस्ते मौके पर हैं तथा तलाशी अभियान जारी है।

Highlights: 

  • नोएडा के एंबियंस मॉल को शनिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी
  • मॉल प्रबंधन को मिला धमकी भरा ईमेल  

पुलिस को किया गया सूचित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम (Gurugram) के एंबियंस मॉल प्रबंधन को सुबह 9.27 बजे बम की धमकी वाला ईमेल मिला। दरअसल, ‘हिडेनबोन्स101एट द रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम’ से भेजे गए इस ईमेल में लिखा है, ‘‘मैंने इमारत में बम लगाए हैं। इमारत के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा, आपमें से कोई भी बच नहीं पाएगा। आप मौत के हकदार हैं। मैंने इमारत में बम इसलिए लगाए क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा हैं।’’  अससिस्टेंट पुलिस ऑफिसर विकास कौशिक ने बताया कि तलाशी अभियान में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Bomb Threat To Ambience Mall In Gurugram - Amar Ujala Hindi News Live - Gurugram Bomb Threats: एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

डराने के मकसद से भेजे जाते हैं ऐसे मेल

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मॉल के 70 प्रतिशत हिस्से की तलाशी पूरी कर ली है और बम निरोधक दस्ते तथा श्वान दस्ते सहित हमारी टीम मॉल के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं…अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’ गुरुग्राम पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। पुलिस ने कहा कि अब तक पाया गया है कि ऐसे ईमेल लोगों को डराने के मकसद से भेजे जाते हैं और वह स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News