आखिरकार गुरुवार पूरा दिन-रात एवं शुक्रवार दोपहर तक हड़ताल जारी रहने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हड़ताली डॉक्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। हड़ताल डॉक्टरों से उन्होंने कहा, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) विधेयक चिकित्सकों एवं मरीजों के हित में है। उन्होंने विभिन्न चिकित्सक संघों के रेजिडेंट् डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह अपील की जो विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इन संघों ने आरोप लगाया कि विधेयक में ऐसे प्रावधान हैं जो गरीब विरोधी, छात्र विरोधी एवं अलोकतांत्रिक हैं।
बिल का डीएमए ने किया समर्थन
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने एनएमसी बिल का समर्थन किया है। डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीबी वाधवा ने कहा कि नीट की परीक्षा में भाग लेने पर परीक्षा देने व एडमिशन की भागदौड़ में दिक्कतों का समाना करना पड़ता था। अब इन समस्याएं को दूर कर ऑनलाइन प्रक्रिया चालू कर दी गई है। कुछ अफवाह लोग फैला रहे हैं कि नीट पीजी परीक्षा में 50 प्रतिशत कटऑफ होगी। लेकिन ऐसा नहीं, यह पूरी तरह समाप्त कर दिया गया इसके अलावा पिछली सरकारों ने फीस संबंधित पाठ्यक्रम में सुधार लाने का प्रयास नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



