देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं, इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण मरने वालों कि संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने कि मांग की जा रही है, इस मांग के चलते दिल्ली हाई कोर्ट में ऐसी ही याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से राजधानी में लॉकडाउन लगाए जाने की मांग की।
हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया, साथ ही हाई कोर्ट ने पूछा “क्या लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है?” वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार सहित 4 राज्यों को कोरोना केस में इजाफे को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात जैसे स्थानों पर कोविड-19 संबंधी हालात बदतर हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और असम सरकार से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।
दिल्ली में कोविड-19 के 6,746 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 12.29 रही, वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गई। पिछले 11 दिन में पांचवीं बार एक दिन में मृत्यु के मामलों की संख्या 100 से अधिक है। रविवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 40,212 रही जबकि शनिवार को यह संख्या 39,741 थी।


Download Android App
Download iOS App



