जान कुमार सानू बिग बॉस 14 से एविक्ट हो चुके है। घर से बाहर आते ही उन्होंने अब अपने पिता कुमार सानू से अपने रिश्ते को लेकर बात की है। जान ने बिग बॉस की जर्नी का दौरान उनके पिता द्वारा माँ की परवरिश पर उठाए सवाल पर भी खुल कर जवाब दिया।

जान ने बताया कि पिछले 27 सालों से वो एक-दूसरे के टच में नहीं हैं। जान ने कहा, “हम तीन भाई हैं। मेरी मां, ने हम तीनों को अकेले ही बड़ा किया है। हमारी जिंदगी का हिस्सा कभी पिता रहे ही नहीं। नहीं जानता कि मुझे एक सिंगर के रूप में उन्होंने कभी सपोर्ट और प्रमोट क्यों नहीं किया। आप उनसे पूछ सकते हैं इसके पीछे की वजह। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिनका डिवोर्स हुआ है और उन्होंने दोबारा किसी और से शादी की है। उन्होंने शायद कभी अपनी एक्स-वाइफ को लेकर बात ना की हो, लेकिन पहली शादी से हुए बच्चों को सपोर्ट करने से कभी पीछे नहीं रहे।”

“बच्चों की जिम्मेदारी हमेशा उन सभी ने निभाई। पर, मेरे केस में, मेरे पिता कुमार सानू हम में से किसी के भी टच में नहीं रहे। शुरुआत में उन्होंने मेरी परवरिश को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, इसके बाद मेरे काम को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, तो मुझे लगता है उनके अंदर मुझे लेकर काफी मिक्स्ड फीलिंग्स हैं।”

जान ने आगे कहा, “मैंने कभी उन वीडियोज को नहीं देखा। मुझे लगता है कि किसी को ये अधिकार नहीं कि वो मेरी परवरिश पर सवाल उठा सके। हर किसी ने मुझे शो में देखा है और उन्होंने मेरी परवरिश की सराहना की है। मुझे लगता है कि मैं किसी को इस पर जवाब भी नहीं दूंगा। मैं तो कहूंगा कि किसी भी पिता को अपने बच्चों से इतनी नफरत नहीं करनी चाहिए। वो भी इतने लंबे समय तक।”
“आपके पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी सहमति से सभी ये सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों पर इसका बुरा असर ना पड़े। इसलिए मुझे ये और मजाकिया लगता है जब लोग मुझे नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बोलते हैं। मैंने अपनी राह खुद बनाई है और आगे भी ऐसे ही बनाता रहूंगा।”


Download Android App
Download iOS App



