कुल्लू जिला प्रशासन ने भारी बारिश और बर्फबारी के बाद चेतावनी जारी करते हुए लोगों से हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है।
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के 10 से 12 नवम्बर के बीच भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
कुल्लू उपायुक्त युनूस ने एक बयान में लोगों से बर्फबारी और बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर लोगों से ऊंचे क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा है।
अधिकारी ने कहा कि आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से 1077 (टोल फ्री नंबर) पर संपर्क किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



