नई दिल्ली : उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने आम जनता से नेत्रहीन और निराश्रितों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं जितना हो सके अपने को समर्पित करने के लिए कोशिश करता हूं। बच्चों और बुजुर्गों को हमारी जरूरत है।
हमारी थोड़ी सी मदद भी उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि आप भी नेत्रहीनों और निराश्रितों की सहायता के लिए कोई भी अनाथालय या संस्थान खोजें और जितनी हो सके अपनी मदद देने की कोशिश करें। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें वह गरीब बच्चों और महिलाओं को कपड़े, खाने का सामान, पुस्तक सहित अन्य दान देते हुए नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



