लखनऊ में चल रही थी हेरोइन बनाने की फैक्ट्री, 50 करोड़ की खेप जब्त

Summary :

Delhi Crime News : रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चल रही अवैध हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी लक्ष्मण हुड्डा (58), रघुबीर नगर निवासी अनिल उर्फ भोला (51) यूपी के बरेली निवासी बबलू (35) यूपी के बरेली निवासी रुखसार अली उर्फ के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से 7.076 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़…

Delhi Crime News : रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चल रही अवैध हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी लक्ष्मण हुड्डा (58), रघुबीर नगर निवासी अनिल उर्फ भोला (51) यूपी के बरेली निवासी बबलू (35) यूपी के बरेली निवासी रुखसार अली उर्फ के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से 7.076 किलो हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इनमें लखनऊ की फैक्ट्री से बरामद 6.275 किलो ताजा तैयार हेरोइन शामिल है। ज्याइंट सीपी विजय सिंह के मार्गदर्शन में डीसीपी शशांक जायसवाल और एडिशनल डीसीपी तनुश्री की देखरेख में एसीपी अजमेर सिंह व स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर संदीप गोदरा के नेतृत्व की टीम यह कार्रवाई की है। जांच की शुरुआत 16 सितंबर को हुई, जब बेगमपुर इलाके में नशे की खेप पहुंचाने की सूचना पर सेक्टर-32 में ग्रैंड विटारा को रोका गया। कार से लक्ष्मण हुड्डा को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन व तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए। कार भी जब्त कर ली गई।

पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने अगले दिन सोनीपत से अनिल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। उसके महिंद्रा एक्सयूवी-700 से 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य स्रोत तक पहुंचने का सुराग मिला।

लखनऊ में मिली हेरोइन बनाने की पूरी फैक्ट्री

तकनीकी निगरानी और मानव सूचना के आधार पर 4 अक्टूबर को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित जानकीपुरम की सीता कॉलोनी में छापा मारा। यहां बाबलू को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 6.275 किलो ताजा तैयार हेरोइन बरामद हुई। फैक्ट्री से हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2.504 किलो सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, गैस सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर, टब, बर्तन, पॉलीथिन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लकड़ी की टोकरी और अन्य सामान भी मिला।

120 किलो पीछा कर मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस

पूछताछ में बाबलू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने निर्माण इकाई के मालिक और मुख्य सप्लायर रुक्सार अली उर्फ राजू का पता लगाया। पुलिस के मुताबिक करीब 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश तक फैला था। लक्ष्मण हुड्डा को सप्लायर, बाबलू को निर्माता और रुक्सार अली को निर्माण इकाई का मालिक व मुख्य स्रोत सप्लायर बताया गया है। अनिल उर्फ भोला भी इस नेटवर्क में सप्लायर की भूमिका में था। चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अनिल एनडीपीएस के एक मामले में पैरोल जंपर और घोषित अपराधी है, जबकि बाबलू पहले भी एनडीपीएस मामले में शामिल रहा है। रुक्सार अली के खिलाफ तीन एनडीपीएस मामले दर्ज बताए गए हैं।

डीसीपी शशांक जायसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर दिल्ली को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सप्लायर से लेकर मुख्य स्रोत तक पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है

Sumant Chaudhary