₹64600 Discount on Popular Car: मारुति सुजुकी की फेमस कारों में शामिल Maruti WagonR पर फेस्टिव सीजन को देखते हुए अक्टूबर 2026 में खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी और डीलर की ओर से मिलने वाले इन ऑफर्स के तहत कस्टमर कार खरीदते समय 64,600 रुपये तक की कुल बचत कर सकते हैं। लेकिन, ऑफर की राशि और पात्रता अलग-अलग डीलर, वेरिएंट और कस्टमर की स्थिति के आधार पर बदल सकती है।
वहीं, अक्टूबर में वैगनआर खरीदने वाले कस्टमर्स को मिल रहे सबसे बड़े फायदों में 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी शामिल है । इसके अलावा 20 अक्टूबर तक बुकिंग और डिलीवरी पूरी करने वाले कस्टमर्स को 7,100 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल सकता है। इस तरह फेस्टिव सीजन में वैगनआर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह ऑफर बेस्ट हो सकता है।
पुरानी कार बदलने पर एक्सचेंज बोनस
- अगर कस्टमर अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करके नई WagonR खरीदता है, तो उसे 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
- इसके अलावा कंपनी के ऑफर में 10,000 रुपये का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी शामिल बताया गया है।
- इन सभी लाभों को जोड़ने पर कुल बचत 64,600 रुपये तक पहुंच सकती है।
- लेकिन, आखिरी ऑफर और डिस्काउंट के लिए नजदीकी मारुति सुजुकी डीलर से जानकारी लेना जरूरी है।
स्पेस के साथ मिलता है मॉडर्न इंटीरियर
- Maruti WagonR अपने लंबे और बॉक्सी डिजाइन के लिए जानी जाती है।
- इसका टॉल-बॉय डिजाइन कार के अंदर अच्छा स्पेस देने में मदद करता है।
- परिवार के डेली यूज के लिए लिए इसमें पर्याप्त जगह मिलती है।
- कार में 7-इंच का SmartPlay Studio टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- इसमें Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और 341 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है।
इंजन के साथ कई फीचर्स
- WagonR को Maruti Suzuki के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
- इसमें सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- इंजन की बात करें तो कार में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
- ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक विकल्प भी उपलब्ध है।
CNG मॉडल देता है 33 किमी तक का माइलेज
- WagonR की बड़ी खासियत इसका माइलेज भी है।
- पेट्रोल मॉडल अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर करीब 23.56 से 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।
- वहीं, इसका CNG मॉडल 33.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करता है।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: Honda Elevate Facelift: नए अवतार में आ रही होंडा एलिवेट, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक हो सकते है ये बड़े बदलाव


Download Android App
Download iOS App




