10Kg चांदी, 1.2 किलोग्राम सोने-हीरे, महंगी घड़ियां… दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला तस्कर को पकड़ा, बैग से निकला करोड़ों का सामान

Summary :

IGI Airport Customs Seizure: राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अवैध रूप से सोने-चांदी के आभूषण, लग्जरी घड़ी और विदेशी मुद्रा के साथ एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री के पास अमेरिकी पासपोर्ट है और बरामद हुए वस्तुओं की कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है, जिसे अवैध रूप से लाया जा रहा था। सामान की एक्स-रे जांच के दौरान खुलासा दरअसल, अमेरिकी पासपोर्ट धारक एक महिला यात्री हांगकांग से फ्लाइट नंबर सीएएक्स-695 से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर पहुंची थीं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने महिला यात्री को संदेह के आधार पर रोका…

IGI Airport Customs Seizure: राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अवैध रूप से सोने-चांदी के आभूषण, लग्जरी घड़ी और विदेशी मुद्रा के साथ एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री के पास अमेरिकी पासपोर्ट है और बरामद हुए वस्तुओं की कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है, जिसे अवैध रूप से लाया जा रहा था।

सामान की एक्स-रे जांच के दौरान खुलासा

दरअसल, अमेरिकी पासपोर्ट धारक एक महिला यात्री हांगकांग से फ्लाइट नंबर सीएएक्स-695 से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर पहुंची थीं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने महिला यात्री को संदेह के आधार पर रोका और उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। जांच के दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार विस्तृत भौतिक जांच की गई।

Luxury Watches Smuggling Case: 10Kg चांदी, 1.2 किलोग्राम सोने और हीरे, महंगी घड़ियां…

IGI Airport Customs Seizure
Gold Seizure Delhi Airport (Image- Social Media)

इस दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में अघोषित विदेशी मूल के सामान और मुद्रा बरामद हुई। महिला अपने साथ सोने और हीरे के 1.2 किलोग्राम के आभूषण, 10 किलो चांदी के बर्तन, रॉलेक्स, बुल्गारी, चोपार्ड और कार्टियर लग्जरी घड़ियां, 9,084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो और 2,540 हांगकांग डॉलर लेकर आई थी, जिसे कस्टम विभाग ने तुरंत जब्त कर लिया।

जब्त किए गए सामानों का कुल मूल्य 5.42 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए अघोषित होने के कारण इन वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है।

Gold Seizure Delhi Airport: 552 ग्राम सोने की वस्तुएं वापस लौटाई

इसके अलावा, जांच के दौरान मिले घरेलू 552 ग्राम वजन की सोने की वस्तुएं जब्त नहीं की गईं और यात्री को लौटा दी गईं। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

दो यात्री गांजे के साथ गिरफ्तार

IGI Airport Customs Seizure
IGI Airport Customs Seizure (Image- Social Media)

बता दें कि 19 फरवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने दो यात्रियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10 करोड़ रुपए थी। यात्रियों ने अपने ट्रॉली बैग में 10 पॉलिथीन के पाउच में नशीला पदार्थ रखा था।

यह भी पढ़ें: अंडमान में पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 7 यात्री सुरक्षित; मौके पर मची अफरा-तफरी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।