‘सत श्री अकाल’ के नारों से गूंजा आईजीआई स्टेडियम, पीएम मोदी का किया अभिनंदन

Summary :

Delhi News : आईजीआई स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सह-प्रभारी डॉ. गुरमीत सिंह सूरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘सत श्री अकाल’ लिखे प्लेकार्ड लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान लगाए गए नारों से कार्यक्रम स्थल उत्साह और जोश से भर गया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी सहित मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल…

Delhi News : आईजीआई स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सह-प्रभारी डॉ. गुरमीत सिंह सूरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘सत श्री अकाल’ लिखे प्लेकार्ड लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान लगाए गए नारों से कार्यक्रम स्थल उत्साह और जोश से भर गया।

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी सहित मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड और नारों के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा को केंद्र में रखते हुए देश के विकास को नई दिशा और गति देने का निरंतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ इसी दीर्घकालिक सेवा भावना को स्मरण करने और समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का अवसर है। डॉ. सूरा ने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Sumant Chaudhary