सावधान! Delhi-UP समेत कई राज्यों में ‘लू’ का तांडव, अगले 5 दिनों तक आसमान से बरसेगी आग

IMD Heat Wave Warning Today

IMD Heat Wave Warning Today: देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का तांडव शुरू हो गया है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सीजन में पहली बार शुरू हो रहा लू का प्रकोप चार-पांच दिन लंबा चल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, झारखंड और ओड़ीशा के इलाकों में आज से 25 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 43°C से 44°C के बीच तक पहुंचने का अनुमान है।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में अगले चार दिन तक चलेगी लू

IMD Heat Wave Warning Today
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली वाले अब भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। मंगलवार से अगले चार दिन तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिससे लू और तेज हो सकती है।

UP Heat Wave Alert: भट्टी की तरह तप रहा प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के 8 शहर पर पड़ेगा। संगम नगरी प्रयागराज इस समय भट्टी की तरह तप रहा है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार प्रयागराज (इलाहाबाद) यूपी का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे (22 और 23 अप्रैल) राज्य के लोगों के लिए काफी कठिन रह सकते हैं।

ऐसे में लोगों को फालतू बाहर न निकलने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। सरकार ने भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Heatwave Alert in Rajasthan: राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर

IMD Heat Wave Warning Today
Heatwave Alert in Rajasthan (Image- Social Media)

राजस्थान में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। विशेष रूप से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

IMD Heat Wave Warning: गर्मी ने छुड़ाए पसीने

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में लू चल रही है और रात में भी मौसम गर्म बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। 24 अप्रैल तक यहां भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Also Read: Delhi में प्रचंड गर्मी! 10 राज्यों में आंधी-बारिश का Alert, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।