Delhi में प्रचंड गर्मी! 10 राज्यों में आंधी-बारिश का Alert, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 21 April 2026

Aaj Ka Mausam 21 April 2026: देशभर के कई राज्य लू की चपेट में है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज रफ़्तार हवाएं भी चलेंगी।

इसके इतर, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में लू का येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam 21 April 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में अब झुलसाने वाली गर्मी पद रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 41°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने की उम्मीद है। 22 अप्रैल को तापमान और बढ़कर करीब 42°C / 22°C तक पहुंच सकता है, और पूरे दिन लू चलने की संभावना है। 23 और 24 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी का तांडव

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में जबरदस्त गर्मी और लू का अनुमान है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जो अन्य जिलों के मुकाबले बहुत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से अगले पांच दिन यानि शनिवार तक प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather: बिहार में चिलचिलाती धूप

Aaj Ka Mausam 21 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी गर्मी से हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमन पूरी तरह साफ़ रहेगा, जिससे ‘हीट वेव’ की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में तापमान 40 से 43 डिग्री रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, बिहार में 23 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ आंधी चलने का अनुमान है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 42°C 22°C
जयपुर (Jaipur) 40°C 24°C
रांची (Ranchi) 38°C 25°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 25°C
पटना (Patna) 41°C 26°C
शिमला (Shimla) 26°C 18°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 40°C 26°C
नैनीताल (Nainital) 27°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 41°C 26°C

यह भी पढ़ें: India-Korea Summit: भारत-कोरिया रिश्तों में नई उड़ान, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर जोर, जानें! किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।