Aaj Ka Mausam 20 April 2026: देशभर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश क साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। बारिश का अलर्ट बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्य में है। हालांकि कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का भी अलर्ट है। उनमें पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश शामिल है, यहां लू भी चल सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली में गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। 20 और 21 अप्रैल को यहां उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में ‘लू’ का अलर्ट

दिल्ली में उमस भरी गर्मी पड़ने लगी है। आज, 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक कुछ इलाकों में ‘लू’ की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
Uttar Pradesh Rain Alert: यूपी में बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जहां लू चलेगी, उनमें वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया और गोरखपुर शामिल है। सुल्तानपुर, बाराबंकी और बहराइच सहित कई अन्य जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छिटपुट बारिश बारिश की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक

बिहार में मौसम की दोहरी मार देखने को मिलेगी। 20 अप्रैल को जहां दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं गर्मी के तेवर बढ़ाएंगी, वहीं 23 अप्रैल को मौसम विभाग ने 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर सीमांचल के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 39°C | 25°C |
| पटना (Patna) | 40°C | 26°C |
| शिमला (Shimla) | 27°C | 14°C |
| मुंबई (Mumbai) | 32°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 38°C | 25°C |
| जयपुर (Jaipur) | 38°C | 24°C |
| चेन्नई (Chennai) | 34°C | 27°C |
| नैनीताल (Nainital) | 31°C | 18°C |
| भोपाल (Bhopal) | 38°C | 26°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 38°C | 27°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 41°C | 26°C |


Download Android App
Download iOS App




