Delhi में ‘हीटवेव’ का तांडव! 13 राज्यों में आंधी-बारिश का Alert, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 19 April 2026: देश के कई राज्यों में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जहां एक तरफ दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी का तांडव दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आज, 19 अप्रैल को दिनभर…

Aaj Ka Mausam 19 April 2026: देश के कई राज्यों में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जहां एक तरफ दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी का तांडव

Aaj Ka Mausam 19 April 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आज, 19 अप्रैल को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37°C से 41°C तक जा सकता है। इसके साथ ही गर्म हवा भी चल सकती है। शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जो की चिंता का विषय बना हुआ है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोई, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, देवरिया और गोरखपुर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में देखने को मिल सकता है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 19 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

City (English) शहर (Hindi) न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
New Delhi नई दिल्ली 23 40
Raipur रायपुर 25 42
Shimla शिमला 13 24
Jaipur जयपुर 24 39
Patna पटना 23 40
Chennai चेन्नई 27 36
Ranchi रांची 22 38
Mumbai मुंबई 25 34
Chandigarh चंडीगढ़ 20 37
Bhopal भोपाल 23 41
Lucknow लखनऊ 21 41
Kolkata कोलकाता 26 37
Bhubaneswar भुवनेश्वर 26 39
Bengaluru बेंगलुरु 22 36

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: महिला आरक्षण बिल पर 10 बड़ी बातें…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।