Aaj Ka Mausam 18 April 2026: देश के कुछ राज्यों में अप्रैल में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है औऱ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लेकिन कल रात मौसम का मिजाज पलट गया था और दिल्ली समेत कई राज्यों में जमकर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है लेकिन आज फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। इसके चलते उत्तरी भारतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Aaj Ka Mausam 18 April 2026: Delhi Weather

दिल्ली में देर रात से मौसम सुहाना हो गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश से मिली राहत जल्द ही शुष्क और गर्म मौसम में बद जाएगी। 18 से 19 अप्रैल तक शहर में बादल छाए रहने की संभावना है, जो 20 से 23 अप्रैल तक मुख्य रूप से साफ आसमान में बदल जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39°C से 42°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20°C से 24°C के बीच रहेगा। 21, 22 और 23 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Today: हल्की बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है और पहाड़ी इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं तेज हवा चलने का अनुमान भी लगाया गया है। पहाड़ी इलाकों के साथ ही देहरादून में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Rajasthan Weather: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।
IMD Alert Today: लू से कैसे बचें
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि इस समय के लिए तापमान सामान्य से काफी अधिक है। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से परेशान लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्य संबंधी चिंता जताई है। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए, आईएमडी ने निवासियों को सलाह दी है कि वे सीधी धूप से बचें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, टोपी या छाते जैसे सिर ढकने वाले कपड़े का उपयोग करें और बार-बार पानी पीकर शरीर में पानी की कमी न होने दें।
Rain Alert Today: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी भारतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। पूरे क्षेत्र में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तेज गर्मी और बढ़ते प्रदूषण के बीच एनसीआर के लोगों को राहत की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना से मना किया है।


Download Android App
Download iOS App




