10 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 17 April 2026: देश के कुछ राज्यों में अप्रैल में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है औऱ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लेकिन अब मौसम का मिजाज पलटने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है और दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानते है आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम। Aaj Ka Mausam 17 April 2026: Delhi Weather दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है और 17 अप्रैल को भी गर्मी सताएगी लेकिन…

Aaj Ka Mausam 17 April 2026: देश के कुछ राज्यों में अप्रैल में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है औऱ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लेकिन अब मौसम का मिजाज पलटने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है और दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानते है आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम।

Aaj Ka Mausam 17 April 2026: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 17 April 2026
Aaj Ka Mausam 17 April 2026

दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है और 17 अप्रैल को भी गर्मी सताएगी लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 19 और 20 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। 21 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो जाएगी, जब अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

Himachal Weather Today: हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम अधिकतर साफ रहा।  मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कुछ अलग-थलग इलाकों में शाम तक हल्की बारिश शुरू हो सकती है, और रात भर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर सहित जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ बारिश की भी आशंका है।”

Rajasthan Weather: राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।

ALSO READ: कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं लू का असर, जानिए दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।