कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं लू का असर, जानिए दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 16 April 2026

Aaj Ka Mausam 16 April 2026 : मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच और उत्तराखंड में 17 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश के चलते उत्तर राज्यों में मौसम सुहाना होने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 16 April 2026 : पूर्वी भारत में भी बरसात के संकेत

उप-हिमालयी रेंज पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी) और सिक्किम में 16 से 19 अप्रैल तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया में 17 अप्रैल को बारिश हो सकती है। ओडिशा में 16 से 20 अप्रैल के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस चलते पूर्वी राज्यों में मौसम में कुछ समय की राहत देखने को मिल सकती है। यह डिटेल मौसम विभाग ने

Delhi Weather :  दिल्ली में गर्मी का असर, मौसम रहेगा साफ

Aaj Ka Mausam 16 April 2026
Aaj Ka Mausam 16 April 2026

अब बात देश के 2 बड़े महानगरों की. बात अगर सेंट्रल महाराष्ट्र की हो तो 18 से 21 अप्रैल के बीच 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली में 16 से 21 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल दिख सकते हैं।

दिल्ली शहर के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। गुरुवार की सुबह शहर में मौसम थोड़ा सुहावना रहा, न्यूनतम तापमान लगभग 23°C था। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी क्योंकि दिन भर में तापमान में तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क

Aaj Ka Mausam 16 April 2026
Aaj Ka Mausam 16 April 2026

मौसम विभाग को मुताबिक यूपी में आज 16 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहेगा। फ़िलहाल कहीं कोई पश्चिमी विक्षोभ के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के सभी जिले आज ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं. सुबह से ही आसमान एकदम साफ है और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ती चली जाएगी. कहीं-कहीं 15-20 किमी की रफ़्तार से गर्म हवाएं चलेगी, जिससे परेशानी और बढ़ेगी. दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी 40 डिग्री पार तापमान जाने के आसार हैं, कहीं कहीं 42 डिग्री पर भी जाने की संभावना है।

Rajasthan Weather : राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान अपने पुराने ढर्रे पर है। राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।

Karnataka Weather : साउथ के राज्यों का हाल

कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से हलकी फुलकी बूंदाबांदी हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 16 से 19 अप्रैल के बीच और आंतरिक कर्नाटक में 16 और 17 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ेंDelhi-NCR में गर्मी का तांडव! 11 राज्यों में बारिश का Alert, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।