Aaj Ka Mausam 15 April 2026: देश के कुछ राज्यों में अप्रैल में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है, तो वहीं कुछ प्रदेशों में बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। आज से कई राज्यों में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा, क्योंकि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय सक्रीय हो रहा है। इसके कारण पंजाब, हरियाणा समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं दिल्ली की बात करें, तो यहां लोगों को गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं, देशभर के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ़ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान करीब 36-37°C और न्यूनतम तापमान 21-22°C के आसपास तक रह सकता है। लेकिन 17 अप्रैल से मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। आसमना में बादल छाए रहेंगे और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी का तांडव
उत्तर प्रदेश में भी तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में साफ आसमान और तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 38°C से 41°C तक पहुंच गया है।
Bihar Heatwave Alert: बिहार में चलेगी लू

बिहार में अप्रैल में ही गर्मी ने डराना शुरू कर दिया है। तेज धूप, शुष्क हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं 17 अप्रैल को कुछ राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी का तांडव शुरू होगा और कई जिलों में लू का असर तेज हो जाएगा।
Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 39°C | 20°C |
| जयपुर (Jaipur) | 38°C | 25°C |
| रांची (Ranchi) | 36°C | 23°C |
| मुंबई (Mumbai) | 34°C | 26°C |
| नैनीताल (Nainital) | 28°C | 17°C |
| भोपाल (Bhopal) | 38°C | 26°C |
| पटना (Patna) | 39°C | 24°C |
| शिमला (Shimla) | 25°C | 12°C |
| चेन्नई (Chennai) | 34°C | 28°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 37°C | 27°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 39°C | 24°C |
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक, महिला आरक्षण के मुद्दे पर होगा मंथन























