Women Reservation Bill: 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के तीन दिन का विशेष सत्र काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि केंद्र सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए जरूरी संवैधानिक संशोधनों को पारित करने की कोशिश करेगी। इससे पहले, आज कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी दल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में प्रस्तावित संशोधन और परिसीमन पर सरकार के कदम को लेकर अपना रुख तय करने पर चर्चा करेगी।

केंद्र सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
विपक्षी नेताओं ने कहा है कि तीन अलग-अलग मुद्दे हैं – महिलाओं का आरक्षण, राष्ट्रीय परिसीमन और लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी – और सरकार लोगों के मन में भ्रम पैदा करने के लिए इन मुद्दों को “जानबूझकर आपस में मिला रही है”। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले कहा था कि संसद के बजट सत्र के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक होगी। संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों के सदन के नेताओं की एक अलग बैठक होने की उम्मीद है। खड़गे के आवास पर होने वाली यह बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

महिलाओं के विकास के लिए सरकार का अहम कदम
केंद्र सरकार ने 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद के बजट सत्र का एक विशेष सत्र बुलाया है, ताकि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन किए जा सकें। यह अधिनियम 2023 में संसद द्वारा पारित किया गया था और इसके तहत जनगणना तथा उसके आधार पर होने वाले परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रावधान है। सरकार संसद के विशेष सत्र में एक ‘परिसीमन विधेयक’ लाने की भी योजना बना रही है और 2029 के लोकसभा चुनावों से ही महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने को लेकर उत्सुक है।

Women Reservation Bill: महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने पर जोर
2029 के लोकसभा चुनावों से ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ लागू करने की अपनी योजना के तहत, सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का विचार कर रही है; जिसमें से 815 सीटें राज्यों के लिए और बाकी 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रस्तावित हैं। “चार दशकों के लंबे इंतज़ार के बाद, संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया। इसने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। सभी राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण कानून का समर्थन करने के लिए आगे आए।
Women Reservation Bill: सरकार की विपक्षी दलों से समर्थन की अपील
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, महिलाओं को अब जो अधिकार मिले हैं, उनके लागू होने में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसे अभी लागू किया जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव 2029 में होंगे, और उसके बाद राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव होंगे। इसे 2029 से पहले ही लागू कर दिया जाना चाहिए। यही पूरे राष्ट्र की भावना है। यही ‘नारी शक्ति’ की भी इच्छा है,” प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा। “आइए, सभी राजनीतिक दल एक साथ आएं और देश की बहनों और बेटियों के अधिकारों से जुड़े इस कार्य को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं,” उन्होंने आगे कहा।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक दौरा आज, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन


Download Android App
Download iOS App




