दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि अगले एक से दो महीनों में डीटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सैलरी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सैलरी वृद्धि से दिल्ली सरकार पर लगभग 222 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों को समय-समय पर डीए भी बढ़कर मिलेगा। आइए जानते हैं कि आगे बढ़कर किसकी कितनी सैलरी हो जाएगी।
DTC के ड्राइवर-कंडक्टर की सैलरी बढ़ी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने डीटीसी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर की वेतन वृद्धि की बात कही है। मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले एक-दो महीने में डीटीसी बस ड्राइवर और कंडक्टर की सैलरी बढ़ाई जाएगी।
पे मैट्रिक्स-2 में कंडक्टर की सैलरी
आने वाले एक से दो महीने में डीटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सैलरी 21918 रुपए से बढ़ाकर उनके ग्रेड पे के हिसाब से सैलरी मिलेगी। कंडक्टर पे मैट्रिक्स-2 में रहेंगे। उनको बेसिक पे 19900 रुपए, ग्रेड पे 1900 रुपए मिलेगी। कुल मिलाकर कंडक्टर की मासिक तनख्वाह जो आज 21900 रुपए है, वह बढ़कर 29250 रुपए हो जाएगी।
पे मैट्रिक्स-3 में ड्राइवर की सैलरी
ड्राइवर की भी तनख्वाह बढ़ने वाली है। ड्राइवर पे मेट्रिक्स लेवल श्री पर रहेंगे। उनकी बेसिक पे 21700 रुपए रहेगी और ग्रेड पे 2000 रुपए रहेगी। ड्राइवर को अभी 21918 रुपए तनख्वाह मिल रही थी, वह बढ़कर 32918 रुपए हो जाएगी। आतिशी ने बताया कि इसका पूरा खर्चा दिल्ली सरकार के ऊपर आएगा। इसकी लागत 222 करोड़ रुपए बताई है। आतिशी ने बताया इस पूरे खर्चे का वहन दिल्ली सरकार करेगी। इसके लिए आने वाले दिनों में कैबिनेट से प्रस्ताव पास करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



