नई दिल्ली : बच्चा चोर का भूत दिल्ली आ चुका है। लोगों की भीड़ बेगुनाह लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटने लगती है। हर्ष विहार, ज्योति नगर के बाद अब हौजकाजी में शुक्रवार सुबह लोगों ने पंजाब के दो युवकों को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों को चारों ओर से घेरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
दोनों के साथ किसी तरह की अनहोनी, तभी कुछ जिम्मेदार लोग बीच में आए और उन्हें बचाते हुए तुरंत पुलिस को कॉल कर दी। मौके पर पहुंची हौजकाजी पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों बेगुनाह हैं। उन्हें सिर्फ बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा।
दोनों युवकों की पहचान पंजाब भटिंडा निवासी समरजीत सिंह (22) और करण (26) के रूप में हुई है। दोनों पार्टनर हैं और भटिंडा में रेहड़ी पर चाऊमिन बनाकर बेचते हैं। वह ट्रेन से दिल्ली में गैस चुल्हा व अन्य सामान खरीदने के लिए आए थे। वह पैदल ही फराश खाना पहुंचे तभी लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया।
नहीं लगाया किसी ने कोई आरोप… पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई भी ऐसा व्यक्ति सामने नहीं आया। जो यह कहता कि उसने दोनों युवकों को किस बच्चे को चुराकर ले जाते हुए देखा। इसके अलावा कोई बच्चा भी नहीं मिला है। जो बताता कि दोनों ने उसे पकड़ा था। पुलिस को दोनों युवकों का रिकॉर्ड भी साफ मिला है। दोनों मजदूर हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और तफ्तीश के बाद देर शाम दोनों को थाने से छोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



