Instagram ऐप एक बार फिर डाउन हो गया है। यूजर्स को इंस्टाग्राम एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, 56 प्रतिशत इंस्टाग्राम यूजर्स को Instagram चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram यूजर्स के अलावा कुछ फेसबुक यूजर्स ने भी टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो पाने की शिकायत की है।
180,000 से ज्यादा यूजर्स को हो रही परेशानी
इससे पहले भी फोटो शेयरिंग ऐप पर टेक्निकल इश्यू की वजह से डाउन हो गया था। इंस्टाग्राम डाउन होने से दुनियाभर के इंस्टाग्राम यूजर्स प्रभावित हुए थे इसके हजारों यूजर्स को इंस्टाग्राम एक्सेस करने मे परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस दौरान 180,000 से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम आउटेज के चलते एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
कंटेंट डाउनलोड करने में परेशानी
डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर यूजर्स को लॉगइन करने में, कंटेंट डाउनलोड करने जैसी कई परेशानी आ रही हैं। इससे कितने यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन कई यूजर्स ट्विटर पर लगातार ट्विट करके ये चेक कर रहे हैं कि इंस्टाग्राम एक्सेस करने में केवल उन्हें ही परेशानी आ रही है या बाकी यूजर्स को भी परेशानी हो रही है।
Instagram Down: एक महीने में दूसरी बार ठप हुआ इंस्टाग्राम
Summary :
Instagram ऐप एक बार फिर डाउन हो गया है। यूजर्स को इंस्टाग्राम एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, 56 प्रतिशत इंस्टाग्राम यूजर्स को Instagram चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



