Delhi Police के आदेश पर Rohini में सघन चेकिंग, रात 9 से सुबह 2 बजे तक अभियान

Summary :

रात में बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने का प्रयास

दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद रोहिणी जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। सड़कों पर पुलिस टीम के साथ कई आला अधिकारी भी मौजूद हैं। यह चेकिंग रात 9 से सुबह 2 बजे तक की जा रही है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दिल्ली पुलिस ने दो करोड़ की ब्राइडल आउटफिट चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

रोहिणी जिले के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि आयुक्त महोदय के आदेश के तहत रात के समय गश्‍त की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय अपराध की घटनाएं अधिक होती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए गश्‍त का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे जिले में पुलिस का अधिकतम स्टाफ फिलहाल सड़कों पर मौजूद है और सख्ती से वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उन्हें रोककर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि रात 8-9 बजे के बाद अधिकतर लोग अपने घरों की ओर लौट रहे होते हैं और इस दौरान स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं के होने की संभावना बढ़ जाती है। अपराधी भी इसी समय अधिक सक्रिय होते हैं, क्योंकि लोग सड़कों पर होते हैं, इसलिए गश्‍त का यह समय चुना गया है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह गश्‍त सिर्फ एक बार का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक नियमित प्रक्रिया है जिसे बार-बार किया जाएगा। पुलिस द्वारा की जा रही जांच से कुछ लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन यह लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है और पुलिस का उद्देश्य समाज में विश्वास बनाए रखना है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.