देहरादून : एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में दो आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बाद जहां त्रिवेंद्र सरकार खूब वाहवाही लूट रही है तो वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत इस कार्रवाई को नाकाफी बता रहे हैं । हरीश रावत का कहना है कि सरकार हिम्मत दिखाए और एनएच प्राधिकरण की जांच भी एसआईटी से कराए । गौर हो कि हरीश रावत शनिवार को ही असम से लौटे है।
देहरादून पहुंचने के साथ ही त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये पूर्व सीएम ने कहा कि एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों को सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सरकार पर ऊपर संदेह पैदा हो रहा है क्योंकि इस घोटाले में एनएचएआई की मंजूरी के बिना मुआवजे का वितरण हो ही नहीं सकता। हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाए वो इस मामले में सीबीआई जांच करा लें। सीबाआई जांच में सच्चाई सबसे सामने आ जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



