आयुष शर्मा और वारिना हुसैन अपनी आगामी फिल्म लवरात्रि के प्रमोशन में पूरी तरह से जुट गए हैं। लोगों को फिल्म के टे्रलर और गाने खूब पंसद आए। फिल्म का गाना छोगाड़ा चार्टबस्टर की टॉप लिस्ट में शमिल है। हर जगह ये गाना खूब छाया हुआ है।
आयुष शर्मा की है ये डेब्यू फिल्म
आयुष शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म लवरात्रि 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है । इसमें उनके अपोजिट वरीना हुसैन हैं। ये Salman Khan की होम प्रोडक्शन मूवी है। इसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया।
खबरों की माने तो Salman Khan ने आयुष को फिल्म के लिए खूब टे्रनिग दी है। उन्होंने फिल्म के लिए आयुष को अच्छे से तैयार किया है। लेकिन यह बात भी सच है कि आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए सलमान खान ने काफी वक्त लगा दिया है।
पहले खबरें आई थी कि Salman Khan आयुष को कैटरीना कैफ के साथ लॉन्च करना चाहते थे लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की कैटरीना कैफ ने खुद आयुष के साथ काम करने से इंकार कर दिया। लेकिन वहीं अब आयुष शर्मा ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।
आयुष ने खुलकर कहा…
”हम कोई फिल्म साथ में नहीं कर सकते हैं। कुछ खास वजहों से।” आयुष ने इस बात को स्वीकारा कि कटरीना भी उनके साथ काम करने से हिचकिचाती हैं। शायद इसी वजह से एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से मना किया था।
कटरीना कभी Salman Khan की गर्लफ्रेंड थीं। शायद दोनों के एक-दूसरे संग स्क्रीन पर आने से हिचकिचाने की ये एक वजह हो सकती है। हालांकि अब सलमान-कटरीना के रिलेशन नॉर्मल हैं।
https://instagram.com/p/BnV0EhUHASx/?utm_source=ig_embed
दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। दूसरी तरफ कटरीना, आयुष की पत्नी अर्पिता की अच्छी दोस्त हैं। ये भी हो सकता है कि दोस्त के पति संग पर्दे पर रोमांस करना कटरीना के लिए अजीब हो।
https://www.instagram.com/p/Bm5vjDggvJH/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App







