IP University CET 2026 application last date: आईपी यूनिवर्सिटी के अधिकांश प्रोग्राम में दाख़िले यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के ज़रिए होते हैं। ये परीक्षाएं अप्रैल और मई महीने में आयोजित की जानी हैं। उसके मद्देनजर सीईटी के ज़रिए विभिन्न प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल से आगे नहीं बड़ाई जाएगी। यूनिवर्सिटी की सीईटी के ज़रिए विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 11 अप्रैल तक हर हालत में ऑनलाइन आवेदन कर दें। 11 अप्रैल के बाद सीईटी रूट से आवेदन करना संभव नहीं होगा।
गलत आवेदन पर दोबारा फीस के साथ करना होगा रजिस्ट्रेशन
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सीईटी आधारित प्रोग्राम में बिना सीईटी के दाख़िले के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग में भाग लेना संभव नहीं होगा। आवेदन के क्रम में कई आवेदक प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड भरने में गलती कर रहे हैं और यूनिवर्सिटी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उसे ठीक कर दिया जाए। उस तरह की गलती को सुधारा नहीं जा सकता। वैसे आवेदकों को दुबारा सही प्रोग्राम और प्रोग्राम कोड के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
सही प्रोग्राम चुनें, 2500 रुपये शुल्क जमा न करने पर फॉर्म होगा रद्द
यूनिवर्सिटी की आवेदकों से सलाह है कि आवेदन जल्दबाजी में न करें और इत्मीनान से सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड के लिए आवेदन करें। यह भी देखने में आया है कि कई आवेदक आवेदन के लिए पंजीकरण तो कर रहे हैं पर 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। बिना पंजीकरण शुल्क वाले आवेदन को निरस्त माना जाएगा। उसके मद्देनजर आवेदन के समय पंजीकरण शुल्क अवश्य जमा करें। सभी संभावित आवेदकों से अनुरोध है कि वे इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in विजिट करें।
ALSO READ: सोने के भाव में हल्का उछाल, चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आपके शहर का ताजा रेट






















