आईपी विवि, जेएनयू सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं करेंगे बहाल

Summary :

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने रविवार को आदेश जारी कर सात फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का निर्देश दिया।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने रविवार को आदेश जारी कर सात फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का निर्देश दिया।
जेएनयू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर सकते हैं और सभी स्टाफ सदस्य और अधिकारी सोमवार से सभी कामकाजी दिनों पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज सोमवार से छात्रों की वास्तविक उपस्थिति के साथ फिर से खुलेंगे।

Shera Rajput