इजराइल प्रतिनिधिमंडल का एनडीएमसी दौरा

Summary :

इजराइल जल प्राधिकरण के प्रवक्ता और सूचना अधिकारी उरी शाॅर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) का दौरा किया।

नई दिल्ली : इजराइल जल प्राधिकरण के प्रवक्ता और सूचना अधिकारी उरी शाॅर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) का दौरा किया। इस अवसर पर एनडीएमसी की सचिव रश्मि सिंह और उरी शाॅर के बीच कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इनमें मुख्य रूप से जल और सीवरेज, जल के शोधन, औद्योगिक अपशिष्ट शोधन इत्यादि विषय रहें। 
इन विषयों पर आपसी सहयोग एवं मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् और इजराइल जल प्राधिकरण के बीच गहन वार्तालाप भी हुआ । रश्मि सिंह ने इस मौके पर कहा कि हर वार्ता को अर्थवत्ता प्रदान करने के लिए हरेक प्रकार के सहयोग को धरातल पर लाया जाना चाहिए। 
उन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री संबंधों की बेहतर जरूरत पर बल दिया। इजराइल और पालिका परिषद् के मध्य हुई इस वार्ता में पालिका परिषद् के मुख्य वास्तुविद्, मुख्य अभियंता नागर एवं विद्युत, निदेशक (वाणिज्य) और अन्य उच्चाधिकारियों ने भी भाग लिया।   

Desk Team