Israel-Hamas: इजराइल और हमास ( Israel Hamas ) के बीच चल रहे तनातनी और हमास नेताओं और कमांडरों के खात्मे के बीच भारत में भी इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इंटेलिजेंस बड़े हमले का आशंका जताया है।
- इजराइल हमास तनाव के बीच भारत में इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इस्लामी चरमपंथ की बड़े हमले की तैयारी
- दिल्ली पुलिस ने इजराइल दूतावास चबाड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई
- इस्माइल हानिए की मौत के बाद बदले की कार्यवाई के तहत हो सकता है हमला
वहीं भारत में इस्लामी चरमपंथी संगठन हमास ( Hamas ) के नेता की हत्या के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास और ‘चबाड़ हाउस’ की सुरक्षा की समीक्षा की है।
लगाए गए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे
बता दें कि ईरान की राजधानी में 31 जुलाई को तड़के किये गये एक हवाई हमले में हमास के नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इजराइल की दो इमारतों के चारों ओर व्यापक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बैठक की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों इमारतों के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगाकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।
पहले भी Israel Embassy के बाहर हो चुके हैं कई ब्लास्ट
अधिकारी ने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो और अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘विस्फोट’ की अफवाह के बाद स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस ने कहा कि यह एक फर्जी अलर्ट था। बाद में पोस्ट को हटा भी दिया गया। पिछले तीन सालों में राष्ट्रीय राजधानी में इजराइली दूतावास के पास दो विस्फोट हुए हैं, हालांकि ये विस्फोट ज्यादा तेज नहीं थे। दोनों ही हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था। बता दें कि पिछले वर्ष इजराइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




