Israel-Hamas: दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई इजराइली दूतावास की सुरक्षा, संभावित हमले का अलर्ट

Summary :

Israel-Hamas: इजराइल और हमास ( Israel Hamas ) के बीच चल रहे तनातनी और हमास नेताओं और कमांडरों के खात्मे के बीच भारत में भी इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इंटेलिजेंस बड़े हमले का आशंका जताया है। इजराइल हमास तनाव के बीच भारत में इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इस्लामी चरमपंथ की बड़े हमले की तैयारी दिल्ली पुलिस ने इजराइल दूतावास चबाड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई इस्माइल हानिए की मौत के बाद बदले की कार्यवाई के तहत हो सकता है हमला वहीं भारत में इस्लामी चरमपंथी संगठन हमास ( Hamas ) के नेता की हत्या के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों…

Israel Embassy

Israel-Hamas: इजराइल और हमास ( Israel Hamas ) के बीच चल रहे तनातनी और हमास नेताओं और कमांडरों के खात्मे के बीच भारत में भी इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इंटेलिजेंस बड़े हमले का आशंका जताया है।

  • इजराइल हमास तनाव के बीच भारत में इजराइल से जुड़े ठिकानों पर इस्लामी चरमपंथ की बड़े हमले की तैयारी
  • दिल्ली पुलिस ने इजराइल दूतावास चबाड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इस्माइल हानिए की मौत के बाद बदले की कार्यवाई के तहत हो सकता है हमला

वहीं भारत में इस्लामी चरमपंथी संगठन हमास ( Hamas ) के नेता की हत्या के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास और ‘चबाड़ हाउस’ की सुरक्षा की समीक्षा की है।
Hamas leader Ismail Haniyeh assassinated in Iran | Middle East Eye

लगाए गए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे

बता दें कि ईरान की राजधानी में 31 जुलाई को तड़के किये गये एक हवाई हमले में हमास के नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इजराइल की दो इमारतों के चारों ओर व्यापक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बैठक की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों इमारतों के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगाकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

पहले भी Israel Embassy के बाहर हो चुके हैं कई ब्लास्ट

अधिकारी ने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो और अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘विस्फोट’ की अफवाह के बाद स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस ने कहा कि यह एक फर्जी अलर्ट था। बाद में पोस्ट को हटा भी दिया गया। पिछले तीन सालों में राष्ट्रीय राजधानी में इजराइली दूतावास के पास दो विस्फोट हुए हैं, हालांकि ये विस्फोट ज्यादा तेज नहीं थे। दोनों ही हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था। बता दें कि पिछले वर्ष इजराइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News